Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»बिहार में 9 जुलाई को ‘चक्का जाम’ करेगा महागठबंधन, RJD नेता तेजस्वी ने ‘फेसबुक लाइव’ कर की घोषणा, यह है वजह
    Bihar

    बिहार में 9 जुलाई को ‘चक्का जाम’ करेगा महागठबंधन, RJD नेता तेजस्वी ने ‘फेसबुक लाइव’ कर की घोषणा, यह है वजह

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला विपक्षी महागठबंधन राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में अगले सप्ताह चक्का जाम जाम करेगा. विपक्ष के नेता ने ‘9 जुलाई को चक्का जाम’ करने की फेसबुक पर घोषणा की. उन्होंने महागठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए यहां निर्वाचन आयोग कार्यालय का दौरा करने के तुरंत बाद ‘फेसबुक लाइव’ किया. उन्होंने कहा, ‘हमने विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है, जो कमजोर वर्गों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह डर है कि राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) आगामी विधानसभा चुनाव हार सकता है.

    पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, हमने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची संशोधन पर नियमित रूप से अद्यतन जानकारी साझा करने के साथ एक डैशबोर्ड विकसित करने का अनुरोध किया है. अगर वे आश्वस्त हैं कि वे एक महीने से भी कम समय में 8 करोड़ मतदाताओं से जुड़ी इस प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे, तो उन्हें नियमित रूप से अद्यतन जानकारी साझा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए.

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार युवाओं की मौत

    राजद नेता ने कहा कि विपक्ष ने निर्वाचन आयोग के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है, लेकिन पटना में अधिकारी ‘‘कोई भी निर्णय लेने में शामिल नहीं हैं. उन्होंने कहा, और हर कोई जानता है कि कौन फैसले ले रहा है. राजद नेता ने कहा, हम बिहार के लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हैं। हम उनके साथ हैं और 9 जुलाई को महागठबंधन, भाजपा नीत राजग को लाभ पहुंचाने की इस साजिश के विरोध में चक्का जाम करेगा.

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    उन्होंने इससे पहले दिन में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया. उन्होंने लोगों से ‘कल(शनिवार को) राजद की राष्ट्रीय परिषद में बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया, जब लालू प्रसाद को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर फिर से चुने जाने की घोषणा की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mahagathbandhan will do 'chakka jam' on 9th July in Bihar RJD leader Tejashwi made the announcement through 'Facebook Live' this is the reason
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार युवाओं की मौत

    September 24, 2026

    Jamshedpur: NH 18 पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, सभी को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती

    September 24, 2026

    Jamshedpur. MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिर लिफ्ट हादसा, दवा लेकर लौट रहे मरीज के परिजन समेत पांच लोग 2.30 घंटे तक फंसे रहे

    September 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार युवाओं की मौत

    September 24, 2026

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    September 24, 2026

    HiddenJack bonusgids: welkomstbonus, gratis spins en promoties uitgelegd

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: volledige gids voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: bonussen, betaalmethoden en mobiele app voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group