Lahar Chakra

Mahakumbh: मौनी अमावस्या से पहले श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़; एक करोड़ ने स्नान किया, 15-20 किमी तक जाम, भीड़ कैसे संभलेंगी? अधिकारियों के छूट रहे पसीने

Prayagraj. महाकुंभ का मंगलवार को 16वां दिन है. सुबह 11 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया. 13 जनवरी से अब तक करीब 16 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. मौनी अमावस्या से एक दिन पहले श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए रातभर सभी विभागों के अफसरों ने कई राउंड मीटिंग की. भीड़ को कैसे संभालेंगे? सुरक्षा में क्या चुनौती आ रही है? उसका समाधान कैसे होगा? इन्हीं मुद्दों पर मंथन हुआ. मंगलवार सुबह फिर एडीजी जोन भानु भास्कर और कमिश्नर ने सभी विभागों के अफसरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई.

डीएम, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, पुलिस, रेलवे आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. आज स्थिति ऐसी है कि सड़कें गलियां सब भर गई हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि पार्किंग या स्टेशन से संगम पैदल आना पड़ रहा है. जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस रोक दे रही है. इधर-उधर 20 किमी पैदल चलना पड़ रहा है. कई जगह भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी. संगम से 15 किमी तक का एरिया जाम है.

Exit mobile version