Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»MahaKumbh MonaLisa: प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली युवती मोनालिसा की चमकी किस्मत, अब बतौर अभिनेत्री ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म में आएगी नजर
Headlines

MahaKumbh MonaLisa: प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली युवती मोनालिसा की चमकी किस्मत, अब बतौर अभिनेत्री ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म में आएगी नजर

News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

इंदौर . उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने के दौरान सुर्खियों में आई एक युवती की किस्मत चमक गई है. निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस युवती को बतौर अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म में लेने की घोषणा की है. इंदौर से करीब 100 किलोमीटर दूर महेश्वर में रहने वाली मोनालिसा भोसले अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष की माला बेचने प्रयागराज महाकुंभ में गई थी. महाकुंभ क्षेत्र में ली गईं उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद वह इंटरनेट पर छा गई जहां उसने अपनी खूबसूरत आंखों के कारण लोगों की तारीफ बटोरी. निर्देशक सनोज मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के एक किरदार के लिए चुना है. उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है और मोनालिसा इसकी दो नायिकाओं में शामिल होगी.

मिश्रा के मुताबिक, मोनालिसा की सादगी से प्रभावित होकर उन्होंने उसे अपनी फिल्म में मौका देने का फैसला किया. उन्होंने बताया, मैंने मोनालिसा और उसके परिवार से उनके घर जाकर मुलाकात की है. वे मोनालिसा के मेरी फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गए हैं. उन्होंने कहा कि यह सच है कि मोनालिसा ने अपने जीवन में कभी अभिनय नहीं किया है, लेकिन इसे उन्होंने एक चुनौती के रूप में लिया है. मिश्रा ने कहा, “हम कार्यशालाओं के जरिये मोनालिसा को अभिनय का प्रशिक्षण देंगे. इसके बाद अप्रैल में उसके साथ फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘इन दिनों सोशल मीडिया पर कई युवतियां सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अश्लील रील बना रही हैं. मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि मोनालिसा सरीखी एक गरीब परिवार की सादगी भरी लड़की भी मनोरंजन जगत में काम करके आगे बढ़ सकती है.

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

November 17, 2026

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026
Recent Post

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

November 17, 2026

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026

Jharkhand: दो युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

November 17, 2026

Weather Alert: 19 नवंबर से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group