Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»महाकुम्भ 2025 के लिए रेलवे स्टेशनों पर विशेष चिकित्सा व्यवस्था, ऑब्जर्वेशन रूम तैयार
    Headlines

    महाकुम्भ 2025 के लिए रेलवे स्टेशनों पर विशेष चिकित्सा व्यवस्था, ऑब्जर्वेशन रूम तैयार

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025Updated:January 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. महाकुम्भ 2025 के दौरान भारतीय रेलवे ने प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की हैं. इन सुविधाओं में 24×7 ऑब्जर्वेशन रूमों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके. पिछले महाकुम्भ के दौरान 1 लाख श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई थी. इस बार रेलवे बड़ी संख्या में यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

    रेल मंत्रालय के अनुसार महाकुम्भ के दौरान यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए हैं. इन रूम्स में हमेशा डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे. यहां सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण मौजूद होंगे, जिससे यात्रियों को त्वरित उपचार प्रदान किया जा सके.

    ऑब्जर्वेशन रूम और अन्य चिकित्सा केंद्रों में हृदय संबंधित समस्याओं की त्वरित पहचान के लिए ईसीजी मशीन, दिल के रुकने पर उसे सामान्य करने के लिए डिफ़िब्रिलेटर, ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर, रक्त शर्करा की माप करने के लिए ग्लूकोमीटर आदि चिकित्सा उपकरण उपलब्ध होंगे.

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी सहित प्रमुख स्टेशनों पर स्थापित ऑब्जर्वेशन रूम्स आवश्यकतानुसार स्टाफ की तैनाती की गई है. इनमें स्टॉफ नर्स 15, फार्मासिस्ट 12, हॉस्पिटल अटेंडेंट (एचए): 12 और हाउस कीपिंग असिस्टेंट (एचकेए) 15 हैं. इन कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है ताकि सभी शिफ्ट्स में चिकित्सा सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें. प्रत्येक शिफ्ट का समय 8 घंटे होगा.

    महाकुम्भ के दौरान रेलवे स्टेशनों पर 24×7 चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. जब भी किसी यात्री को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होगी, तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही रेलवे अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से समन्वय बनाए रखेगा ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी मरीज को तुरंत रेफर किया जा सके.

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    मंत्रालय का कहना है कि भारतीय रेलवे का उद्देश्य महाकुम्भ 2025 के आयोजन को सुरक्षित, स्वस्थ और यादगार बनाना है. रेलवे द्वारा की गई स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक रहेगी. रेलवे प्रशासन ने सभी पहलुओं पर ध्यान दिया है और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था की है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mahakumbh Railway opens observation Room
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    June 5, 2026

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    June 5, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    June 5, 2026

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    June 5, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

    June 5, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group