Site icon Lahar Chakra

Maithili Thakur Joins BJP: भाजपा में शामिल हुईं जानी-मानी लोक गायिका मैथिली ठाकुर, बिहार में इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

Patna.बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी लगातार नए चेहरों को अपने साथ जोड़ रही है. इसी क्रम में मैथिली ठाकुर मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गई है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई. मैथिली ठाकुर को दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है.मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी अब इस सीट से युवा और लोकप्रिय चेहरा मैदान में उतारना चाहती है.

मैथिली ठाकुर की मिथिला क्षेत्र में लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर भारी फैन फॉलोइंग को देखते हुए बीजेपी उन्हें अपने चुनावी प्रचार अभियान का प्रमुख चेहरा भी बना सकती है. मैथिली ठाकुर बिहार की जानी-मानी लोकगायिका है और दरभंगा की रहने वाली हैं. इन 71 सीट और उम्मीदवारों के नाम में अलीनगर विधानसभा सीट का नाम शामिल नहीं था. मैथिली ठाकुर के बीजेपी में शामिल होते ही अब खबर आ रही है कि अलीनगर से बीजेपी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है.

Exit mobile version