Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»मंईयां सम्मान : छह जनवरी को 56 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे ₹2500, दूसरे विभागों से जुटायी गयी राशि
    Headlines

    मंईयां सम्मान : छह जनवरी को 56 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे ₹2500, दूसरे विभागों से जुटायी गयी राशि

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2025Updated:January 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह 6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली मैदान में होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर एक बजे समारोह की शुरुआत करेंगे. इसी दिन करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में दिसंबर माह से बढ़ी हुई 2500 रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगी. इस समारोह में राज्यभर से करीब तीन लाख महिलाओं के जुटने की उम्मीद है. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने पहले ही सभी जिलों को इस मद में पैसे उपलब्ध करा दिया है. बताया जाता है कि सरकार ने मंईयां के लिए 6391 करोड़ का इंतजाम दूसरे विभागों के पैसे सरेंडर कर जुटाया है.

    पहले यह समारोह 28 दिसंबर को होने वाला था. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राज्य में सात दिन के राजकीय शोक के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. हालांकि 26- 27 दिसंबर को टेस्ट के तौर पर हर जिले की 100- 200 महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले कैबिनेट ने दिसंबर से मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने का फैसला किया था.

    दूसरे विभागों से योजना राशि सरेंडर करायी गयी 

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    सरकारी खजाने में करीब 5000 करोड़ रुपए है. सरकार ने पेयजल स्वच्छता, ग्रामीण विकास व खाद्य आपूर्ति समेत एक दर्जन विभागों से 4000 करोड़ से अधिक राशि सरेंडर कराया. सूत्रों के मुताबिक पेयजल स्वच्छता विभाग से नल-जल एवं चापाकल योजना का 1400 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग से ग्राम व अन्य योजना का 900 करोड़ और खाद्य आपूर्ति विभाग से अनाज योजना का 600 करोड़ रुपए से अधिक सरेंडर कराया गया. इसके अलावा योजना एवं विकास, कृषि, पशुपालन, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और जल संसाधन विभाग के पैसे भी सरेंडर हुए. माइनिंग सेस के 1000 करोड़ और दो साल से पड़े करीब 2000 करोड़ रुपए भी इस योजना में लगाए गए है.

    6391 करोड़ का इंतजाम किया गया 

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    चालू वित्तीय वर्ष में मंईयां सम्मान योजना के लिए मूल बजट में कोई प्रावधान नहीं था. बाद में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने दूसरे मद के पैसे सरेंडर कराए. इसके साथ प्रथम अनुपूरक बजट और जेसीएफ के माध्यम से करीब 1000 करोड़ की व्यवस्था कर इस योजना में भुगतान किया. उस समय सम्मान राशि 1000 रुपए थी. एक आकलन के अनुसार 31 मार्च तक इस योजना के लिए 7300 करोड़, बिजली बिल माफी योजना के लिए 1800 करोड़, बिरसा फसल बीमा योजना के लिए 250 करोड़ और बिजली टैरिफ सब्सिडी के लिए 767 करोड़ रुपए चाहिए . अब विभाग ने मंईयां योजना के लिए 6391 करोड़ का फंड जुटा लिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Maiya Samman: On 6th January ₹2500 will be transferred to the accounts of 56 lakh women the amount was collected by surrendering from other departments
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026

    Jharkhand: रिश्तेदार की सगाई में आयी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Health Ministry : दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना डॉक्टर के पर्चे मेडिकल से नहीं मिलेगा कफ सिरप

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group