Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Maiyan Samman Yatra: गढ़वा में कल्पना बोलीं, हेमंत सोरेन को भाजपा ने षड्यंत्र के तहत जेल भेजा, ताकि कल्याणकारी योजनाएं बाधित हों
Headlines

Maiyan Samman Yatra: गढ़वा में कल्पना बोलीं, हेमंत सोरेन को भाजपा ने षड्यंत्र के तहत जेल भेजा, ताकि कल्याणकारी योजनाएं बाधित हों

News DeskBy News DeskSeptember 25, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Garhwa. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जानबूझकर उनके पति हेमंत सोरेन को जेल में डालने की साजिश रची, ताकि कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया जा सके और उनके क्रियान्वयन में रोड़े अटकाए जा सकें. कल्पना सोरेन ने दावा किया कि भाजपा ‘हमारी योजनाओं को रोकने के लिए जनहित याचिकाएं दायर करने के पीछे की मुख्य षड्यंत्रकर्ता है.’ कल्पना ने यहां अगले महीने की शुरुआत में घोषित होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘मंईयां सम्मान यात्रा’ को हरी झंडी दिखाते हुए सोमवार को कहा, ‘विभिन्न कल्याणकारी पहल में देरी करने के लिए भाजपा द्वारा पूर्व नियोजित साजिश के तहत हेमंत जी को जेल में डाला गया. अगर वह पांच महीने तक सलाखों के पीछे नहीं होते, तो सरकार आपके खातों में ‘मंईयां सम्मान योजना’ की सातवीं किस्त जमा कर देती और आप सभी को 7,000 से 8,000 रुपये मिल चुके होते.’ तीन अगस्त को शुरू की गई इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को सीधे बैंक हस्तांतरण के माध्यम से हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे, जो कुल मिलाकर सालाना 12,000 रुपये होंगे.कल्पना ने जोर देकर कहा कि हेमंत सोरेन के पांच महीने जेल में रहने के कारण योजना को समय पर शुरू करने में देरी हुई.

उन्होंने कहा, ‘आज जब आपको दूसरी किस्त मिल रही है, तो याद रखें कि अगर हेमंत जी जेल में नहीं होते तो यह आपकी सातवीं किस्त होती. भाजपा की दुर्भावनापूर्ण चालों ने न केवल उनके प्रयासों को बाधित किया है, बल्कि कई कल्याणकारी पहल को भी अवरुद्ध कर दिया है.’
कल्पना ने भाजपा पर राज्य में महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रमों में बाधा डालने के लिए जनहित याचिकाओं का रणनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘भाजपा हमारी योजनाओं को बाधित करने के लिए जनहित याचिकाएं दायर करने में माहिर हो गई है. हम उन्हें चेतावनी देते हैं कि झारखंड के लोगों के लिए हमारी पहल में बाधा डालने के किसी भी प्रयास का कड़ा प्रतिरोध किया जाएगा.’ उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि इन चुनौतियों के बावजूद, महिलाओं, बुजुर्गों और परिवारों को सहायता देने के उद्देश्य से बनाई गई सभी कल्याणकारी योजनाएं, कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेंगी.

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group