Site icon Lahar Chakra

Galudih Water Park में बड़ा हादसा, छह साल की बच्ची की डूबने से मौत, जमशेदपुर से घूमने गया था परिवार

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में बृहस्पतिवार को ‘वाटर पार्क’ में छह साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब लड़की अपने माता-पिता के साथ गालूडीह स्थित पार्क के जलाशय में थी. घाटशिला के एसडीओ ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद वाटर पार्क को बंद कर दिया गया है. इससे तीन साल पहले इसी वाटर पार्क में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी. प्रशासनिक अधिकारियों ने वाटर पार्क को अगले आदेश तक सील कर दिया है और घटना की जांच करने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार चतरा के मिथुन कुमार अपनी पत्नी दो बेटियों व बेटा के साथ जमशेदपुर से वाटर पार्क घूमने आये थे. फिलहाल, वाटर पार्क का मैनेजर और संचालक पर कार्रवाई की तैयारी है.

चतरा से मामा घर घूमने आया था परिवार

मृतक बच्ची सृष्टि कुमारी चतरा जिले के मिथुन कुमार की पुत्री थी. मिथुन कुमार अपनी पत्नी सीमा देवी और तीन बच्चों के साथ जमशेदपुर में छुट्टियां मना रहे थे. वे मानगो डिमना रोड पर अपने मामा के घर ठहरे थे. सोमवार को परिवार के 12 सदस्य पिकनिक के लिए वाटर पार्क गए थे.

वाटर पार्क में सुरक्षा की अनदेखी

वेव पूल में मस्ती के दौरान सृष्टि गहरे पानी में चली गई. परिवार के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी से निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी. गालूडीह पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्क में न तो लाइफ गार्ड थे और न ही कोई प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा थी.वर्ष 2022 में भी इसी पार्क में एक युवक की वाटर स्लाइड से गिरने के कारण मौत हुई थी. तब प्रशासन ने पार्क को सील किया था। कुछ समय बाद पार्क फिर शुरू हो गया था.

Exit mobile version