Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की 3.86 करोड़ की संपत्ति अटैच
    Headlines

    ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की 3.86 करोड़ की संपत्ति अटैच

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribagh : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बालू के अवैध कारोबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है. जब्त की गई संपत्तियों में एक आलीशान मकान और 13.24 एकड़ जमीन शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 3.86 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके अलावा दो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी जब्त किए गए हैं.

    ईडी की जांच में सामने आया है कि अंकित राज ने बालू के अवैध व्यापार से कमाई गई रकम से कई क्षेत्रों में जमीन खरीदी और मकान बनाया. वर्ष 2021 में उन्होंने हजारीबाग के केंटोनमेंट क्षेत्र में 8 डिसमिल जमीन 75 लाख रुपये में खरीदी, जिस पर उन्होंने 26 लाख रुपये खर्च कर पक्का मकान बनवाया. इस मकान की कुल कीमत 1.01 करोड़ रुपये बताई गई है.

    2.85 करोड़ की जमीन का खुलासा

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    जांच में यह भी सामने आया कि अंकित राज ने कुल 2.85 करोड़ रुपये की 13.24 एकड़ जमीन खरीदी है. इन जमीनों की खरीद नकद और बैंक ट्रांजैक्शन दोनों के माध्यम से की गई, जिनमें अवैध कमाई को वैध दिखाने की कोशिश की गई थी. ईडी ने इसे साफ तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताया है.

    जब्त संपत्तियों का विवरण

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्तियां हजारीबाग जिले के सदमपुर, बहोरनपुर, जोरदाग, नवादा, नया खाप, केरेडारी, सिरकी, भादीखाप और हुपाड़ जैसे क्षेत्रों में फैली हुई हैं. इन जमीनों में कृषि योग्य, आवासीय और वाणिज्यिक भूमि शामिल हैं.

    ईडी अधिकारियों के मुताबिक, अवैध तरीके से अर्जित धन को वैध दिखाने के लिए अंकित राज ने फर्जी लेन-देन और नकद खरीद का सहारा लिया. जांच अभी जारी है और आगे भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news Major ED action: Property worth Rs 3.86 crore of former MLA Amba Prasad's brother attached झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group