Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»गिरिडीह में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किया बड़ी मात्रा में विस्फोटक
    Crime

    गिरिडीह में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किया बड़ी मात्रा में विस्फोटक

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    गिरिडीह. गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की 154 बटालियन ने नक्सलियों की एक बड़ी विध्वंसक योजना को समय रहते विफल कर दिया. बुधवार को खुखरा थाना क्षेत्र के गार्दी और मर्मी के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए.गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी अभियान सुरजीत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में चार बंडल कोडेक्स वायर, पांच डेटोनेटर, 20 किलो विस्फोटक पाउडर, डेढ़ किलो नेल आयरन, 111 जिलेटिन स्टिक, हेक्सा ब्लेड और 200 लीटर सैंटोक्स बरामद किया गया.

    इसकी पुष्टि सीआरपीएफ 154 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी और एएसपी अभियान सुरजीत कुमार ने की . अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ की 154 बटालियन के कमांडेंट और पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को सूचना मिली थी कि नक्सली साहेबराम मांझी और पवन लंगड़ा उर्फ ​​पवन मांझी का दस्ता गार्दी और मर्मी में देखा गया है.

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    इस आधार पर टीम का गठन किया गया. टीम में द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी, एएसपी ऑपरेशन सुरजीत, सहायक कमांडेंट विजय सिंह मीना, इंस्पेक्टर ओमप्रकाश वर्मा, बलवंत सिंह के साथ सीआरपीएफ व पुलिस के जवान शामिल थे. टीम ने जांच शुरू कर पूरे जंगल की तलाशी ली कई घंटों तक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान नक्सली भाग निकले, लेकिन टीम ने उनके द्वारा छिपाए गए विस्फोटक बरामद कर लिए. एएसपी ऑपरेशन सुरजीत ने बताया कि टीम अभी भी इलाके में छापेमारी कर रही है.

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Major Naxalite conspiracy failed in Giridih security forces recovered huge amount of explosives
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026

    Tatanagar: अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ के कारण जुलाई में 3 दिन लगेगी अतिरिक्त एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच

    June 24, 2026

    Jharkhand Monsoon: मानसून 12 जून को झारखंड पहुंचा, पर उसके कमजोर पड़ने कारण 60 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज, खरीफ फसल पर संकट, किसान चिंतित

    June 24, 2026

    Seraikella-kharsawan:  उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क हादसे ने छीनी महिला की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group