Site icon Lahar Chakra

पश्चिम बंगाल : एक हाथ में हथियार, दूसरे में भाभी का कटा हुआ सिर लेकर घूम रहा था, वीडियो वायरल

Kolakata. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को अपनी भाभी की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपी बिमल मंडल नामक व्यक्ति को अपनी भाभी नीता मंडल की हत्या के संदेह में जिले के बसंती क्षेत्र के भरतगढ़ से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जब उन्होंने देखा कि बिमल अपनी भाभी का कटा हुआ सिर लेकर इलाके में घूम रहा है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिमल और उसकी भाभी नीता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. अचानक आरोपी ने चाकू निकाला और महिला पर वार करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया. उन्होंने बताया कि शुरू में उन्हें संदेह था कि अपराध शुक्रवार देर रात को हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने कटा हुआ सिर ले लिया और उसे इलाके की गलियों में घुमाना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बिमल को देखा था और कुछ लोगों ने कटे हुए सिर के साथ चलते हुए उसका वीडियो भी बनाया था.

Exit mobile version