Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel के बैटरी 7 के ‘सरप्लस मैनपावर’ पर प्रबंधन सख्त, यूनियन भी अड़ी, बैठक छोड़ निकल गये अध्यक्ष और महामंत्री
    Headlines

    Tata Steel के बैटरी 7 के ‘सरप्लस मैनपावर’ पर प्रबंधन सख्त, यूनियन भी अड़ी, बैठक छोड़ निकल गये अध्यक्ष और महामंत्री

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील के कोक प्लांट बैटरी 7 के बंद होने के बाद कर्मचारियों के सरप्लस करने को लेकर शनिवार को दिन भर हंगामा होता रहा. टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों के दबाव के बाद शनिवार को टाटा स्टील के एचआर चीफ मुकेश अग्रवाल के स्तर पर मीटिंग हुई. इस मीटिंग में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह के अलावा तमाम कमेटी मेंबरों की मीटिंग हुई.

    इस मीटिंग में विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान यूनियन की ओर से कहा गया कि सरप्लस पुल में सीधे कर्मचारियों को भेजे जाने के बजाय पहले वेकेंसी को लेकर बातें हो जाये. वेकेंसी भर ली जाये, उसके बाद सरप्लस पुल में भेजने की जरूरत हो तो फिर बातें हो सकती है. लेकिन मैनेजमेंट के अधिकारी अड़ियल रवैया अपनाकर काम कर रहे थे. वे लोग कह रहे थे कि सरप्लस पुल में ही भेजना विकल्प है.

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    इसके बाद अध्यक्ष और महामंत्री ने अपनी बैठक को बीच में ही छोड़ दिया और बाहर ही निकल गये कि जब एकतरफा ही बातें करना है और कोई चेंज ही नहीं होना है तो फिर बात करके क्या फायदा है. इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे के बाद फिर से मीटिंग कमेटी मेंबरों के स्तर पर लोकल में हुई. इस दौरान भी कोई रास्ता नहीं निकल पाया. इसके बाद तय हुआ कि सोमवार को फिर से हाइलेवल मीटिंग होगी, जिसमें अंतिम फैसला लिया जायेगा. गौरतलब है कि 27 जनवरी को अंतिम बार बैटरी 7 काम करेगा, 28 जनवरी से यह पूरी तरह बंद हो जायेगा

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Management strict on 'surplus manpower' of Tata Steel's Battery 7 President and General Secretary left the meeting union also adamant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर इस सप्ताह फैसले की उम्मीद

    September 2, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने 44,411 वाहन बेचे

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group