Lahar Chakra

Jamshedpur/Jharkhand: मंडल के बिगड़े बोल, मजदूर आंदोलन में पुलिस की गाड़ी देख भाग जाते थे. चंपई पर की टिप्पणी से सियासत गर्म

 

जमशेदपुर/रांची : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की तारीख फाइनल होते ही पार्टी के अंदर बवाल शुरू हो गई है।

पूर्व सांसद और भाजपा नेता सूरज मंडल ने चंपइ सोरेन को पार्टी में शामिल किये जाने को लेकर चंपइ और भाजपा दोनों पर हमला किया है। कहा है कि मजदूर आंदोलन में तारा के गेट के सामने पुलिस की गाड़ी आते देख भाग जाते थे, कृष्णा मार्डी से पूछिए।

सांसद रहते उन्होंने चंपई को घंटी छाप पर विधानसभा चुनाव जिताया था। श्री मंडल ने रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने मुझे क्या दिया। उसने तो मुझे रोड पर लाकर खड़ा कर दिया है।

10 साल में मोदी जी के नाम पर भाजपा वालों ने झारखंड को बर्बाद कर दिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हीमंता बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए मंडल ने कहा कि दोनों झारखंड में आकर ऊलजुलूल बोलते रहते हैं। उन्हें झारखंड के माटी के बारे में आखिर पता क्या है।

Exit mobile version