Site icon Lahar Chakra

Mango Crime: अमरनाथ गिरोह से जुड़े टोनी सिंह की गोली मारकर हत्या, गणेश सिंह गिरोह पर शक, मानगो डिमना रोड पर बाइक से आये हमलावर ने मारीं ताबड़तोड़ गोलियां

Jamahedpur. जमशेदपुर में गैंगवार में वर्चस्व को लेकर एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आयी है. मानगो डिमना रोड पर शुक्रवार देर रात अमरनाथ गिरोह के कुख्यात सदस्य टोनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हमलावरों ने टोनी के सिर में गोली मारी. वारदात के वक्त टोनी अपने साथी राजीव और अन्य लोगों के साथ डिमना रोड पर उमा टिफिन के पास खड़ा था. गोली लगने के बाद घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे. उसे स्थानीय लोगों की मदद से ब्रह्मानंद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पहले रेकी की, फिर किया हमला
सबसे पहले एक काले रंग की स्कॉर्पियो उमि टिफिन के पास आकर रुकी और टोनी पर नजर रखने के बाद वहां से चली गयी.
थोड़ी देर बाद तीन बाइक सवार छह हमलावर वहां पहुंचे और टोनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घटना में अविनाश का नाम सामने आया है, जो गणेश सिंह गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले गौड़ बस्ती में टोनी का एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ विवाद हुआ था, जिसमें उसने उस कार्यकर्ता को धमकी दी थी. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है. इसके अलावा, टोनी पर एक जमीन कारोबारी को धमकाने का आरोप भी था. हाल ही में पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Exit mobile version