Site icon Lahar Chakra

Mango incident: दाईगुट्टू में गैस सिलेंडर फटने से मां और दो बच्चे झुलसे, दो लोग गंभीर

Jamshedpur. मानगो दाईगुट्टू तेली लाइन निवासी गौरी देवी व उसके दो बच्चे गैस सिलेंडर फटने से झुलस गये. आसपास के लोगों ने तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आये जहां इलाज किया जा रहा है. डॉक्टर ने दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर है. डॉक्टरों के अनुसार गौरी देवी की पीठ जल गया है वहीं उनका एक छह साल का बेटा बाहुबली कुमार 80 प्रतिशत व दूसरा दस साल का बेटा सूरज कुमार भी 50 प्रतिशत झुलस गया है. गौरी देवी ने बताया कि वह दोनों बच्चों के साथ दाईगुट्टू में भाड़े के मकान में रहती है.

पति की मौत हो गयी है. वह दूसरे के घरों में काम करती है. खाना बनाने के लिए उनके पास एक छोटा सा सिलेंडर है. सिलेंडर में गैस खत्म होने के कारण पास ही एक दुकान से सिलेंडर में गैस भरवाकर आयी थी. खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक कर रहा था. सिलेंडर के ऊपर वाले हिस्से को जैसे ही ढीला किया वैसे ही सिलेंडर फट गया

Exit mobile version