Lahar Chakra

Mango Nagar Nigam: मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और 34 वार्ड पार्षदों ने ली शपथ, राहुल सिंह कश्यप बने डिप्टी मेयर

Jamshedpur.जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और 34 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इसके तुरंत बाद डिप्टी मेयर के चयन के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई. यहां एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला।

सियासी गलियारों में ‘डार्क हॉर्स’ माने जा रहे राहुल कश्यप ने सभी समीकरणों को ध्वस्त करते हुए उपमहापौर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। राहुल कश्यप ने 19 वोट हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया। उन्हें पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का खुला समर्थन प्राप्त था, जिसकी बदौलत उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पछाड़ दिया।

Exit mobile version