Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur News: मानगो नगर निगम द्वारा करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाओं को बिना कारण बताए रद कर  देना  पीडब्ल्यूडी कोड (लोक निर्माण संहिता) के प्रासंगिक प्रावधानों के है विपरीत : सरयू राय 
    Crime

    Jamshedpur News: मानगो नगर निगम द्वारा करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाओं को बिना कारण बताए रद कर  देना  पीडब्ल्यूडी कोड (लोक निर्माण संहिता) के प्रासंगिक प्रावधानों के है विपरीत : सरयू राय 

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि मानगो नगर निगम के अधिकारियों द्वारा नगर निगम चुनाव के पहले प्रकाशित किये गए करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाओं को बिना कारण बताए रद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह निर्णय पीडब्ल्यूडी कोड (लोक निर्माण संहिता) के प्रासंगिक प्रावधानों के विपरीत है। इसके लिए उन्होंने जिम्मेदार प्राधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

    अपने बयान में सरयू राय ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी कोड को निविदा निष्पादन के मामले में बाइबिल, गीता, कुरान जैसा दर्जा प्राप्त है। निविदा किसी भी विभाग की हो या नगर निकाय की हो, सभी का निष्पादन पीडब्ल्यूडी कोड के अनुसार ही होता है।

    पीडब्ल्यूडी कोड के अनुसार, कार्य दर के मामले में सबसे कम यानी एल-1 आने वाले निविदादाता की निविदा विभाग द्वारा चयनित की जाती है। चयनित निविदा दाता को एलओओ (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) जारी किया जाता है, जिसकी अवधि 21 दिनों की होती है। यदि निविदादाता 21 दिनों के भीतर कार्य करने की सहमति नहीं देता है अर्थात एकरारनामा नहीं करता है तो उसे दो बार रिमाइंडर दिया जाता है। पहला रिमाइंडर 15 दिनों के भीतर एकरारनामा करने के लिए और दूसरा एक सप्ताह के भीतर एकरारनामा करने के लिए। यदि तब भी चयनित निविदादाता एकरारनामा नहीं करता है तो उसकी अग्रिम धनराशि जब्त कर ली जाती है और कार्य दर के मामले में दूसरे स्थान (एल-2) पर आने वाले निविदा दाता से दर वार्ता की जाती है।

    श्री राय ने कहा कि यदि वह एल-1 के कार्य दर पर कार्य करने के लिए तैयार है तो उसका चयन सफल निविदादाता के रुप में कर लिया जाता है अन्यथा निविदा रद करने की प्रक्रिया आरंभ की जाती है।

    उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम ने निविदाओं को रद करने के मामले में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। इतना ही नहीं, जिन निविदा दाताओं ने एकरारनामा कर लिया है, जिन्होंने अग्रधन राशि जमा कर दिया है, उन निविदा दाताओं की निविदाएं भी रद कर दी गई हैं। श्री राय के अनुसार, सूचना मिल रही है कि ऐसी निविदाएं, जिनकी तकनीकी अथवा प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है और जो निष्पादन की प्रक्रिया में हैं, उन निविदाओं को भी नगर निगम ने या तो रद कर दिया है या रद करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

    सरयू राय ने कहा कि किसी भी वरिष्ठ लोकसेवक के लिए ऐसा निर्णय लेना आश्चर्यजनक है। इससे उसकी कार्यदक्षता एवं निपुणता पर सवालिया निशान खड़ा होता है। ऐसा तभी संभव है, जब लोकसेवक का या तो निविदा निष्पादन में निहित स्वार्थ हो अथवा वह दबाव में ऐसा करने के लिए विवश हुआ हो। दोनों ही स्थिति में ऐसे लोकसेवक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए।

    श्री राय ने कहा कि निविदा निष्पादन प्रक्रिया में पीडब्ल्यूडी कोड के प्रावधानों का पालन नहीं करना अथवा उल्लंघन करना घोर अपराध की श्रेणी में रखा जाता है। यह विषय वह विधानसभा के आगामी सत्र में उठाएंगे और सरकार का ध्यान वरिष्ठ लोकसेवकों के ऐसे निहित स्वार्थी आचरण की ओर आकर्षित करते हुए उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग सरकार से करेंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    illigal work in mango nagar nigam jamshedpur लेटेस्ट3news Mango Nagar Nigam news mla saryu rai news saryu rai news viral news jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उत्क्रमित मध्य विद्यालय नान्दुप में सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार झा को भावभीनी विदाई, छात्रों और ग्रामीणों ने किया सम्मान

    July 31, 2026

    HAJIPUR NEWS: श्रावणी मेला के लिए गया-मधुपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, 2 अगस्त से रोज चलेगी, देखें पूरा रूट और टाइमटेबल

    July 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में डेंगू-मलेरिया के खतरे पर अलर्ट, एंटी लारवा छिड़काव की मांग लेकर पार्षद पहुंचे सिविल सर्जन के पास

    July 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उत्क्रमित मध्य विद्यालय नान्दुप में सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार झा को भावभीनी विदाई, छात्रों और ग्रामीणों ने किया सम्मान

    July 31, 2026

    HAJIPUR NEWS: श्रावणी मेला के लिए गया-मधुपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, 2 अगस्त से रोज चलेगी, देखें पूरा रूट और टाइमटेबल

    July 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में डेंगू-मलेरिया के खतरे पर अलर्ट, एंटी लारवा छिड़काव की मांग लेकर पार्षद पहुंचे सिविल सर्जन के पास

    July 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, महिलाओं के हुनर और स्वावलंबन को मिला नया मंच

    July 31, 2026

    Jharkhand: छात्रों के भविष्य को लेकर झारखंड सरकार चिंतित, शिक्षा क्षेत्र में सुधार किए जा रहे, दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर बोले राज्यपाल

    July 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group