Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: मानगो नगर निगम में सुविधाएं नदारद के बावजूद सिर्फ होल्डिंग टैक्स वसूलने पर विधायक ने अधिकारियों की लगायी क्लास
    Headlines

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम में सुविधाएं नदारद के बावजूद सिर्फ होल्डिंग टैक्स वसूलने पर विधायक ने अधिकारियों की लगायी क्लास

    News DeskBy News DeskDecember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त सुरेश प्रसाद यादव एवं उनके करीब एक दर्जन अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक बैठक की और मानगो नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की.श्री राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया.

    समीक्षा के दौरान निगम के अधिकारियोें ने जानकारी दिया कि मानगो नगर निगम में पदाधिकारियों और कर्मियों के कुल 103 पद सृजित है और इन पदों के विरूद्ध केवल 36 कर्मी ही कार्यरत है. इन 36 कर्मियों में से करीब एक दर्जन कर्मी दैनिक मानदेय एवं संविदा पर कार्य कर रहे हैं.

    श्री राय ने अधिकारियों से कहा कि 103 सृजित पदों में से 67 पदों का खाली रहना चिन्ता का विषय है और इससे मानगो नगर निगम की कार्य क्षमता प्रभावित हो रही है.

    श्री राय ने मानगो नगर निगम में पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, सफाई एवं स्ट्रीट लाईटों के विषय में जानकारी ली तो पता चला कि पेयजल की व्यवस्था पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कर रहा है, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था ईईएसएल नामक संस्था कर रही है और सफाई की व्यवस्था पूरी तरह आउटसोर्सिंग पर निर्भर है . इन आउटसोर्सिंग संवेदकों का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है और ये अवधि विस्तार के माध्यम से कार्य कर रहे हैं.

    विधायक सरयू राय ने निगम के पदाधिकारियों से कहा कि मानगो नगर निगम में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के अभियान का क्षेत्र विस्तार होना चाहिए. कॉलोनियों और बहुमंजिली इमारतों के बारे में एक स्पष्ट नीति नगर निगम को बनाना चाहिए, ताकि निगम क्षेत्र के निवासियों को कठिनाईयों का सामना न करना पडे़.

    श्री राय ने सुझाव दिया कि नालियों की सफाई एवं सफाई से निकले कचरे का उठाव तथा सड़कों पर झाडू़ लगाने का काम समन्वित तरीके से होना चाहिए. इसमें कार्यरत श्रमिकों को दूरी के हिसाब से रोजाना का काम देना चाहिए, ताकि सफाई की जिम्मेदारी सुनिश्चित हो सके. नालियों से निकलने वाले कचरों का उठाव उसी दिन कर लिया जाना चाहिए.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    बैठक में मौजूद नगर निगम के पदाधिकारियों ने बताया कि मानगो नगर निगम में पथों की लम्बाई 245.57 किलोमीटर, नालियों की लम्बाई 245.57 किलोमीटर और ढंके हुए नालियों की लम्बाई 51.55 किलोमीटर है.

    श्री राय ने कहा कि एक व्यक्ति एक दिन में कितनी लम्बाई तक नालियों की सफाई कर सकता है और सड़कों पर झाड़ू दे सकता है, उसके हिसाब से श्रमिकों की संख्या तय की जाय और सफाई पर होने वाले खर्च का बजट बढ़ाया जाय.

    मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने श्री राय को बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 35 हाईमास्ट लाईट लगे हुए हैं और कुल 5527 स्ट्रीट लाईट लगे हुए है, परन्तु अधिकांश स्ट्रीट लाईट बंद हैं. इसका कारण यह है कि ईईएसएल एजेंसी समझौते के अनुरूप काम नहीं कर रहा है.

    श्री राय को बताया गया कि निगम क्षेत्र में कुल स्ट्रीट वेंडरों की संख्या 2875 है, परन्तु इनके स्थान सुव्यवस्थित नहीं है.

    श्री राय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी स्ट्रीट वेंडर हैं, उन्हें स्थायी स्थान की सुविधा प्रदान की जाय और इन्हें बाजार लगाने के लिए जगह सुनिश्चित किया जाय. साथ ही मानगो बाजार समिति के संबंध में कृषि बाजार समिति के साथ नगर निगम के अधिकारी बैठक करें और बाजार की स्थिति सुधारने की कोशिश करें.

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    नगर निगम के अधिकारियों ने श्री राय को आश्वस्त किया कि वे नगर निगम के एक भाग को पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर इन्दौर आदि विकसित नगर निगम के तर्ज पर कार्य करने की व्यवस्था करेंगे.

    श्री राय ने अधिकारियों से कहा कि मानगो नगर निगम की स्थिति बेहतर बनायें. ऐसा नहीं कि निगम केवल होल्डिंग टैक्स वसूलने पर जोर दे और सुविधा नदारद हो. ऐसी स्थिति में आम जनता का आक्रोश बढ़ेगा. इसलिए यह आवश्यक है कि विकसित नगर निगम कि कार्य प्रणाली का अध्ययन करके उसी आधार पर कार्य प्रणाली मानगो नगर निगम में भी विकसित की जाय.

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news Mango nagar nigam mango nagar nigam me subidha nadarad MLA Saryu Rai nigam wasul rahi hai tax
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group