Site icon Lahar Chakra

Mango: जिस स्कूल वैन चालक की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी ने की हैवानियत, नर्सरी की बच्ची को भी नहीं छोड़ा

Jamshedpur. मानगो में स्कूल वैन चालक ने नर्सरी की छात्रा के साथ बेहद ही घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. एक प्राइवेट स्कूल की नर्सरी की छात्रा के साथ उसी की वैन के चालक ने ही हैवानियत की है. घटना शुक्रवार की है. बच्ची जब स्कूल से घर लौटी, तो वह रोने लगी. उसके कपड़े की हालत भी ठीक नहीं थी. इसके बाद माता-पिता ने वैन के मालिक प्रकाश तिवारी को घटना के बारे में बताया, लेकिन उसने मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया. इसके बाद बच्ची के माता-पिता की ओर से मानगो थाना में शिकायत की गयी.

शिकायत मिलने पर मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने तत्काल आरोपी वैन चालक जयश्री तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक बिहार के रोहतास जिला का है. वह जुलाई में मानगो दाईगुट्टू स्थित अपने जीजा प्रकाश तिवारी के घर आया था. वैन  का मालिक उसका जीजा ही है. पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर लिया है. वैन चालक जयश्री तिवारी दो बच्चों का पिता है. पिछले करीब 10 दिनों से जयश्री तिवारी उक्त वैन को चला रहा था.

Exit mobile version