


Manjgaon. पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई भारतीय जनता पार्टी से मंझगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने के बाद तांतनगर व मंझारी प्रखंड पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान श्री गागराई द्वारा कार्यकर्ताओं व आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर गागराई काफी उत्साहित रहे. उन्होंने भाजपा को मतदान कर कर विजयी बनाने की अपील की है. इस अवसर पर बंसीधर प्रधान, मानकी कालुंडिया, दुर्गा चरण नाग, दुनिया कुमार, मनोहर बारी, गुरूचरण बिरूवा, आदि मौजूद थे.



