Site icon Lahar Chakra

Manjhganw News: एनएच 520 पर ट्रेलर की चपेट में आया स्कूटी सवार, युवक की दर्दनाक मौत, विरोध में घटना स्थल पर लगा जाम

Manjhganw. एनएच 520 पर भीषण सड़क हादसे में हर किसी का दिल दहल गया. यहां बासुदेबपुर स्वास्थ्य केंद्र के पास ट्रेलर की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना शनिवार की दोपहर करीब दो बजे की है. बिलेइपाड़ा गांव के सोमनाथ मुंडा (22) बासुदेबपुर स्ट्रीट से बासुदेबपुर समूह स्वास्थ्य केंद्र आ रहे थे. युवक का शरीर ट्रेलर के पहिये के नीचे कुचल गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर तनाव फैल गया. स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. चंपुआ थानाग्राही अविनाश परीडा और बडबिल तहसीलदार डीएस जोशी मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को शांत करने व समझाने का प्रयास किया. देर शाम तक हाईवे के दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियां फंसी थीं.

Exit mobile version