Site icon Lahar Chakra

गोलमुरी में मानकी-मुंडा संघ ने नव चयनित उपाध्यक्ष सुरा बिरूली को किया सम्मानित

जमशेदपुर. आदिवासी हो समाज भवन गोलमुरी में मानकी मुंडा व आदिवासी हो समाज महासभा जिला समिति की ओर से बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय समिति के नव चयनित उपाध्यक्ष सुरा बिरूली को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मानकी मुंडा संघ के जिला अध्यक्ष रोशन पूर्ति, दुर्गाचरण बारी, शिवचरण सामद, इंद्रजीत मुंडा, कैलाश बानरा, सीताराम सिंह, कान्हू सिंह आदि मौजूद थे. सुरा बिरुली ने समाज के विभिन्न मुद्दों पर काम कर रहे हैं.

Exit mobile version