Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»बिहार में कोसी समेत कई नदियों ने खतरे के निशान को पार किया, 24 घंटे से हो रही बारिश
    Bihar

    बिहार में कोसी समेत कई नदियों ने खतरे के निशान को पार किया, 24 घंटे से हो रही बारिश

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • राज्य के कुछ जिलों में लगातार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं

    पटना . बिहार में पिछले 24 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के नदी-नाले जहां उफान पर हैं, वहीं कोसी समेत कई नदियों का जल स्तर विभिन्न जगहों पर खतरे के निशान को पार कर चुका है. बिहार के जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘चार जुलाई से बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, नालंदा, पटना, नवादा, पूर्णिया, सारण, शेखपुरा, सीवान और वैशाली सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.’

    विभाग के अधिकारियों ने कहा, ‘राज्य के कुछ जिलों में लगातार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं. इसके अलावा नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भी कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान को छू रही हैं या उससे ऊपर बह रही हैं.’ उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों के कुछ निचले इलाकों के ग्रामीणों को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    डब्ल्यूआरडी की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के कारण कोसी, बागमती, गंडक, कमला और अड़हरवा जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर पिछले कुछ दिनों से बढ़ गया है. कोसी नदी सुपौल और बसंतपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि खगड़िया और बेलदौर इलाके में भी इसने शुक्रवार को चेतावनी के स्तर को छू लिया. इसी तरह, कमला नदी का जलस्तर मधुबनी, जयनगर और झंझारपुर इलाकों में चेतावनी के स्तर तक पहुंच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि परमान नदी शुक्रवार को अररिया जिले में खतरे के निशान को पार कर गई है, खगड़िया और बेलदौर में कोसी नदी खतरे के निशान को छू रही है. गोपालगंज और सिधवलिया इलाके में गंडक नदी खतरे को निशान को पार कर गई है.

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Many rivers including Kosi in Bihar crossed the danger mark
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026

    NEET प्रश्नपत्र लीक मामले पर PM Modi बोले: युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

    July 23, 2026

    Dengu vaccine approval: डेंगू के अपने पहले टीके ‘क्यूडेंगा’ को सरकार ने दी मंजूरी, WHO के अलावा 42 देश दे चुके हैं मंजूरी, 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को लगेगा यह टीका

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026

    NEET प्रश्नपत्र लीक मामले पर PM Modi बोले: युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

    July 23, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स,निफ्टी में गिरावट

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group