Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»टॉप 10 में शामिल पांच कंपनियों का मार्केट कैप 1.13 लाख करोड़ बढ़ा, भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा
    Headlines

    टॉप 10 में शामिल पांच कंपनियों का मार्केट कैप 1.13 लाख करोड़ बढ़ा, भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली . घरेलू शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से पांच कपनियों के मार्केट कैप में कुल 1,13,117.17 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई. इस दौरान भारती एयरटेल के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई. वहीं टॉप 10 की शेष पांच कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिला कर 1,09,779.19 करोड़ रुपये की कमी हो गई.

    टॉप 10 में शामिल कंपनियों के मार्केट कैप की यह स्थिति तब हुई, जब पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 623.07 अंक यानी 0.76 प्रतिशत और एनएसई का निफ्टी 90.50 अंक यानी 0.36 प्रतिशत मजबूत हो गया. बीते सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), आईटीसी और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के वैल्यूशन में गिरावट आई.

    सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए कारोबार के दौरान भारती एयरटेल का मार्केट कैप 47,836.60 करोड़ रुपये बढ़ कर 9,57,842.40 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया. इसी तरह इंफोसिस का मार्केट कैप सोमवार से शुक्रवार तक हुए कारोबार के दौरान 31,826.97 करोड़ रुपये बढ़ कर 8,30,387.10 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 11,887.78 करोड़ रुपये बढ़ कर 14,31,158.06 करोड़ रुपये के स्तर पर, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 11,760.80 करोड़ रुपये उछल कर 9,49,306.37 करोड़ रुपये के स्तर पर और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 9,805.02 करोड़ रुपये बढ़ कर 16,18,587.63 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 52,031.98 करोड़ रुपये घट कर 17,23,144.70 करोड़ रुपये के स्तर तक गिर गया. इसी तरह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 32,067.73 करोड़ रुपये कम होकर 5,89,869.29 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 22,250.63 करोड़ रुपये घट कर 5,61,423.08 करोड़ रुपये के स्तर पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 2,052.66 करोड़ रुपये घट कर 7,69,034.51 करोड़ रुपये के स्तर पर और आईटीसी का मार्केट कैप 1,376.19 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,88,195.82 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया.

    मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,23,144.70 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही. इसके बाद टीसीएस (कुल मार्केट कैप 16,18,587.63 करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 14,31,158.06 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 9,57,842.40 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,49,306.37 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 8,30,387.10 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 7,69,034.51 करोड़ रुपये), एलआईसी (कुल मार्केट कैप 5,89,869.29 करोड़ रुपये), आईटीसी (कुल मार्केट कैप 5,88,195.82 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,61,423.08 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bharti Airtel benefited the most Market cap of five companies in top 10 increased by 1.13 lakh crores
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group