Site icon Lahar Chakra

शादीशुदा ट्यूशन टीचर को अपनी छात्रा से हुआ प्यार, रचा ली दूसरी शादी, पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल

Koderma. तिलैया थाना क्षेत्र के विद्यापुरी मुहल्ले में एक ट्यूशन टीचर की ओर से अपनी ही छात्रा से शादी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने ट्यूशन टीचर की पहली पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकारी के अनुसार शिक्षक उपेंद्र यादव (पिता-मदन यादव) विद्यापुरी इलाके में ट्यूशन पढ़ाता था. इसी दौरान वह एक छात्रा के संपर्क में आया. दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गया. इसके बाद में दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी रचा ली.

इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया, जब उपेंद्र यादव की पहली पत्नी काजल देवी को इसकी जानकारी हुई. महिला तिलैया थाना पहुंची और पति के खिलाफ दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिक्षक की पहली पत्नी ने बताया कि उसकी शादी उपेंद्र से वर्ष 2021 में हुई थी. दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Exit mobile version