Site icon Lahar Chakra

जमशेदपुर में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, 9 साल पहले की थी लव मैरेज

Jamshedpur : जमशेदपुर में एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतिका की शिनाख्त मनीषा कौर के तौर पर की गई है. घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस स्पॉट पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती से सामने आई है.

परिजनों के अनुसार बीती देर रात अज्ञात व्यक्ति ने मनीषा की गला रेतकर हत्या कर दी. मनीषा कौर ने 9 साल पहले सागर नामक युवक से प्रेम विवाह किया था और उनके दो बच्चे हैं. घटना के बाद से मनीषा का पति सागर फरार बताया जा रहा है, जिससे मामले में संदेह और गहरा गया है.

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार पति की तलाश में छापेमारी कर रही है. इस घटना से नामदा बस्ती सहित पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Exit mobile version