Site icon Lahar Chakra

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन छात्रों ने बीएजेएमसी और एमएजेएमसी के सीनियर बैच को दी फेयरवेल

जमशेदपुर. श्रीनाथ विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों ने आज बीएजेएमसी और एमएजेएमसी के सीनियर छात्रों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों और खेलों का आयोजन किया, जिससे कार्यक्रम में खुशनुमा माहौल बना रहा.

कार्यक्रम के दौरान जूनियर्स के द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों को भावनात्मक उपहार भेंट दिया गया, जिनसे विदाई का पल और भी भावुक हो गया. अंत में कई सीनियर्स की आंखें नम हो गईं और अंत में उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किया.

विभागाध्यक्ष प्रभारी श्री संजय कुमार भारती ने सभी सीनियर छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके आगे के जीवन के लिए सफलता और खुशहाली की कामना की. सहायक प्राध्यापक श्री अमित मिश्रा और श्री नर्मदेश चंद्र पाठक ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें आशीर्वाद और भविष्य की चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर फेयरवेल में शामिल सीनियर बैच के चंदन महतो, प्रिया हंसदा, सौभिक मंडल और राहुल हो को शिक्षकों की तरफ से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन चौथे सेमेस्टर की छात्राओं अन्नू, रिया, दीक्षित और सृष्टि ने बहुत ही कुशलता और उत्साह के साथ किया. उनकी मेहनत और टीमवर्क से यह विदाई समारोह यादगार बन गया. विदाई समारोह के अंत में सभी ने मिलकर फोटो सेशन किया और भविष्य में फिर मिलने की उम्मीदों के साथ एक-दूसरे को विदा कहा. यह आयोजन मास कम्युनिकेशन विभाग के लिए यादगार पल बन गया.

Exit mobile version