Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले, 71 अफसर बदले
    Bihar

    बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले, 71 अफसर बदले

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. नीतीश कुमार सरकार ने 9 जनवरी को बिहार पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है. इस क्रम में राज्य के 71 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि जिलों और रेंज स्तर पर भी व्यापक बदलाव हुए हैं.

    सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुख्यालय बनाया गया है. पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) प्रीता वर्मा को महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है. एडीजी कुंदन कृष्णन को पुलिस महानिदेशक (अभियान) बनाया गया है. इसके साथ ही वे विशेष शाखा के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. एडीजी सह बिहार पुलिस अकादमी की निदेशक आर. मलार विजी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कमजोर वर्ग सीआईडी के एडीजी डॉ. अमित कुमार जैन को अब मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो का एडीजी बनाया गया है. उनके पास कमजोर वर्ग सीआईडी के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. एडीजी (बजट/अपील/कल्याण) कमल किशोर सिंह को रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बिहार सशस्त्र पुलिस बल के आईजी रंजीत कुमार मिश्रा को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का आईजी बनाया गया है.
    कोसी क्षेत्र के आईजी मनोज कुमार को पटना मुख्यालय का आईजी बनाया गया है. साइबर क्राइम के डीआईजी संजय कुमार को बीएसएपी का आईजी बनाया गया है. विवेकानंद को पूर्णिया क्षेत्र का आईजी, गया के एसएसपी आनंद कुमार को पटना का डीआईजी (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है. सारण के एसपी कुमार आशीष को कोसी क्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    71 officers transferred. transfers of Bihar police officers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bihar CM Oath Ceremony : NDA विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी, नीतीश रहे मौजूद, सरकार बनाने का दावा पेश, आज लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    April 15, 2026

    Bihar Politics : बिहार में नयी सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की तैयारी

    April 13, 2026

    Nitish Kumar: राज्यसभा के लिए निर्वाचित नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, CM पद पर सस्पेंस अब भी बरकरार

    March 30, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group