Site icon Lahar Chakra

Matric-Inter exam: मैट्रिक-इंटर का एडमिट कार्ड देने की प्रक्रिया शुरू, जैक ने डाउनलोड कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी

Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से 11 फरवरी से मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा में शामिल होनेवाले लगभग 8.20 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को शुक्रवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. हाइस्कूल और कॉलेज के प्रधानों द्वारा अपने परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र डाउनलोड किया गया. अब संबंधित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा. वहीं जो विद्यार्थी संस्थान में पहुंच गये थे, उन्हें प्रवेश पत्र हस्तगत भी करा दिया गया.

उधर जैक ने नोटिस जारी कर संबंधित सभी विद्यालय व महाविद्यालय के प्रधानों को प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि प्रवेश पत्र के अभाव में यदि छात्र-छात्रा परीक्षा से वंचित होते हैं, तो इसकी सारी जिम्मेवारी विद्यालय व महाविद्यालय प्रधान की होगी.

Exit mobile version