



Ranchi झारखंड और पश्चिम बंगाल की खदानों से कोयला चोरी रोकने में कथित तौर पर विफल रहने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के चार अधिकारियों को एक पखवाड़े के भीतर निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय के हालिया निर्देशों के बाद इस क्षेत्र में अर्धसैनिक बल द्वारा शुरू किए गए एक विशेष अभियान के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षक स्तर के इन अधिकारियों के खिलाफ ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू कर दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआईएसएफ की प्रारंभिक जांच में इन अधिकारियों पर इन क्षेत्रों में सक्रिय चोरों और माफियाओं द्वारा की जा रही कोयला चोरी को रोकने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों को दिया गया असिस्टेंट कमांडेंट का अस्थायी स्थानीय रैंक भी वापस ले लिया गया है


