



Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार वापसी की। बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों के शेयर की खरीदारी और अमेरिका में मुद्रास्फीति अपेक्षा से कम रहने से यह उम्मीद मजबूत हुई है कि फेडरल रिजर्व आने वाले महीनों में मौद्रिक नीति के प्रति कम आक्रामक रुख अपना सकता है। इन दोनों कारकों से बाजार को समर्थन मिला।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 553 अंक चढ़कर 77,603.57 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 148.15 अंक की बढ़त के साथ 24,198.40 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इटर्नल, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त में रहे। वहीं, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 561.46 अंक और एनएसई निफ्टी 158.95 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।


