
New Delhi.मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को 274 रुपये तेजी के साथ 97,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 274 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 97,297 प्रति 10 ग्राम हो गयी। इसमें 13,447 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,332.41 डॉलर प्रति औंस रहा.
