Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand में सरकारी कार्यालयों के बाहर बिकेंगे ‘Medha Dairy’ के उत्पाद, जमशेदपुर की जगह सरायकेला में डेयरी संयंत्र लगाने का फैसला 
    Headlines

    Jharkhand में सरकारी कार्यालयों के बाहर बिकेंगे ‘Medha Dairy’ के उत्पाद, जमशेदपुर की जगह सरायकेला में डेयरी संयंत्र लगाने का फैसला 

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Ranchi. झारखंड प्रशासन ने अपने दुग्ध उत्पाद ब्रांड ‘मेधा’ को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर के सरकारी कार्यालयों के बाहर ‘बूथ’ स्थापित करने का निर्णय लिया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. राज्य के स्वामित्व वाली डेयरी ब्रांड ‘मेधा’ झारखंड मिल्क फेडरेशन (जेएमएफ) का एक हिस्सा है. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के सहयोग से जेएमएफ राज्य में डेयरी विकास कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वह सरकार से ‘बूथ’ स्थापित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह करेंगी. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के बाहर ‘मेधा डेयरी’ के लिए अस्थायी ‘बूथ’ भी स्थापित किए जाएंगे.
    तिर्की ने बृहस्पतिवार शाम रांची के हेसाग स्थित पशुपालन निदेशालय में जेएमएफ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में मेधा डेयरी उत्पादों को बढ़ावा देने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि विभाग का मानना ​​है कि स्कूली बच्चे ‘ब्रांड’ को बढ़ावा देने के लिए एक सशक्त माध्यम हो सकते हैं. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के बाहर दुग्ध ‘ब्रांड’ के अस्थायी ‘बूथ’ छात्रों को अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की एक किस्म प्रदान करेंगे.
    मंत्री ने रांची के मांडर, चान्हो और बेड़ो में ‘मेधा डेयरी बूथ’ खोलने का भी निर्देश दिया.  बयान में कहा गया है कि विभाग ने डेयरी संयंत्र स्थापित करने के लिए जमशेदपुर के बजाय सरायकेला-खरसावां जिले में स्थल का चयन करने का भी निर्णय लिया है. तिर्की ने ग्रामीण समुदायों को जोड़ने, रोजगार के अवसर पैदा करने तथा विभाग को अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करने के लिए महासंघ के साथ-साथ एक डेयरी सहकारी समिति की स्थापना का भी सुझाव दिया.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Medha Dairy' products will be sold outside government offices in Jharkhand decision to set up a dairy plant in Saraikela instead of Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group