Site icon Lahar Chakra

ट्रंप के टैरिफ से दवा उत्पादों को छूट, इन 50 प्रोडक्ट को भी अमेरिका ने रखा बाहर, देखें लिस्ट

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 26 फीसदी टैरिफ लगाने की ऐलान किया है. अमेरिका भारत के दूसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 18 फीसदी है. यानी भारत अमेरिका को ज्यादा निर्यात करता है और उससे कम आयात करता है. अमेरिका ने सोना, चांदी, इंसुलिन समेत इन 50 प्रोडक्‍ट पर टैरिफ नहीं लगाया गया है.
अमेरिका ने ऑटो सेक्‍टर से लेकर टेक्‍स्‍टाइल सेक्‍टस और अन्‍य सेक्‍टर पर टैरिफ की घोषणा की है. ट्रंप के इस टैरिफ से भारत समेत दुनिया के तमाम शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. इसमें सबसे ज्‍यादा जापान का मार्केट प्रभावित हुआ है, जहां 3 फीसदी की गिरावट हुई है.

अमेरिकी टैरिफ से लगभग 14 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और 9 अरब डॉलर से अधिक के रत्न आभूषण ज्यादा प्रभावित होंगे. इसके अलावा ऑटो पार्ट्स और एल्यूमीनियम उत्पादों पर 25% टैरिफ लगेगा.

टैरिफ से दवाओं को मिली छूट, फार्मा शेयरों में तेजी

अमेरिका ने पारस्परिक टैरिफ से प्रभावित आयातों की सूची से दवा उत्पादों को छूट दिया है, जिससे फार्मा कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को बाजार में गिरावट के बावजूद तेजी आई है. सनफार्मा शेयर (Sunpharma Share) सबसे ज्यादा चढ़ा औरद 4.72% की उछाल के साथ 1795.20 रुपये पर पहुंचकर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा GlandPharma Share (7.15%), Aurobindo Pharma Share (6.55%). Lupin (6.35%), Emcure Pharma (5%), Biocon Share (3.90%), Ajanta Pharma Share (3.07%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे

Exit mobile version