Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»मार्क जुकरबर्ग के बयान पर मेटा ने मांगी माफी, कहा -अनजाने में हुई गलती
    Headlines

    मार्क जुकरबर्ग के बयान पर मेटा ने मांगी माफी, कहा -अनजाने में हुई गलती

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. मेटा के भारत और दक्षिण एशिया के सार्वजनिक नीति निदेशक शिवनाथ ठुकराल ने सोशल मीडिया पर मार्क जुकरबर्ग के बयान के लिए माफी मांगी. जुकरबर्ग ने यह झूठा दावा किया था कि कोविड 19 के बाद हुए चुनावों में भारत सहित कई देशों में सरकारें सत्ता से बाहर हो गई.

    बुधवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए शिवनाथ ठुकराल ने भारत को मेटा के नवाचारों के लिए महत्वपूर्ण भागीदार बताया. उन्होंने कहा कि मार्क का यह अवलोकन 2024 के चुनाव में कई मौजूदा दलों को फिर से नहीं चुनने को लेकर सही है लेकिन यह अवलोकन भारत के लिए नहीं था. अनजाने में हुई इस गलती के लिए हम माफी चाहते हैं. भारत मेटा के लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण देश बना हुआ है और हम इसके अभिनव भविष्य के केंद्र में होने की आशा करते हैं.

    उल्लेखनीय है कि जो रोगन के पॉडकास्ट पर मार्क जुकरबर्ग ने झूठा दावा करते हुए कहा कि 2024 दुनिया भर में चुनावों का एक बड़ा साल था और भारत सहित अन्य कई देशों में चुनाव हुए. कोविड 19 के बाद हुए इन चुनावों में भारत सहित कई देशों में सरकारें सत्ता से बाहर हो गई.

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    जुकरबर्ग के इस दावे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत ने 2024 के चुनाव में 640 मिलियन से अधिक मतदाताओं के साथ एनडीए में विश्वास व्यक्त किया. जुकरबर्ग का यह दावा कि कोविड-19 के बाद 2024 के चुनावों में भारत सहित अधिकांश सत्तारूढ़ सरकारें हार गईं, तथ्यात्मक रूप से गलत है.

    संसदीय समिति ने मेटा को मार्क के बयान पर तलब किया. 13 जनवरी को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने मेटा को इस गलत जानकारी के लिए तलब करके कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश के बारे में गलत जानकारी उसकी छवि खराब करती है. इस संगठन को इस गलती के लिए संसद और यहां की जनता से माफी मांगनी होगी. जिसके बाद बुधवार को मेटा ने मार्क जुकरबर्ग के बयान पर माफी मांगी

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Meta apologized for Mark Zuckerberg's statement said - it was an unintentional mistake
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    July 17, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    July 17, 2026

    Rail Accident: स्कूली बच्चों को ले जा रही कार को रेल फाटक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो छात्र समेत 3 लोगों की मौत

    July 17, 2026
    Recent Post

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    July 17, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    July 17, 2026

    Rail Accident: स्कूली बच्चों को ले जा रही कार को रेल फाटक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो छात्र समेत 3 लोगों की मौत

    July 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 480.95 अंक उछला

    July 17, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group