Site icon Lahar Chakra

Milk Price Hike: आज से मेधा दूध 2 रुपये/लीटर महंगा, इन कैटेगरी के दूध के दाम भी बढाये, यह बताया वजह

Ranchi. मेधा डेयरी ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. यह बढ़ोतरी सोमवार से लागू होगी. सभी प्रकार के दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. जबकि, आधा लीटर दूध में एक रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. कंपनी ने स्लिम, ताजा, शक्ति, शक्ति स्पेशल और काउ मिल्क के साथ-साथ खोवा दूध और छेना दूध के दाम में भी बढ़ोतरी की है. मेधा डेयरी के एमडी जयदेव बिश्वास ने कहा कि लागत मूल्यों में वृद्धि के कारण दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है. नयी कीमत सोमवार से लागू होगी.

सरायकेला साप्ताहिक हाट में रविवार की देर शाम आग लगने से आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक हो गयीं. सूचना पाकर पहुंचे दमकल वाहन ने किसी तरह आग पर काबू पाया. घटना रात करीब 9:30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला में शुक्रवार को साप्ताहिक हाट लगती है. यहां दुकानदार झोपड़ियों में दुकान लगाते हैं. रविवार देर शाम किसी शरारती तत्वों ने आग लगा दी. इसके कारण लगभग आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक हो गयीं.

Exit mobile version