Site icon Lahar Chakra

Milk Price Hike: Mother Dairy ने दिया महंगाई का झटका, दूध के दाम में हुआ 2 रुपये का इजाफा, यह बताया वजह

New Delhi. मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है. मूल्य संशोधन बुधवार से प्रभावी हो जायेगा. कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, खरीद लागत में उल्लेखनीय वृद्धि से निबटने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है. पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है. अधिकारी ने कहा कि खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आयी है. दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के सभी राज्यों के लिए नए कीमत प्रभावी होंगे. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है.

Exit mobile version