Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»गिरिडीह में मिनी माउजर फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा
    Crime

    गिरिडीह में मिनी माउजर फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    गिरिडीह. गिरिडीह पुलिस ने रविवार को जिले में मिनी माउजर फैक्ट्री का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 31 पीस अर्धनिर्मित माउजर के बट के साथ कई अन्य समान जब्त किया है.

    जिले के जमुआ थाना इलाके के चपरयामो गांव में मिली बड़ी सफलता के बाद एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, एटीएस के डीएसपी विनोद रजवार समेत चार थानों के थाना प्रभारी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर बताया कि जमुआ थाना इलाके के चपरयामो गांव में मोहम्मद दयसुद्दीन अपने घर पर इस मिनी माउजर फैक्ट्री का का संचालन कर रहा था. गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एटीएस और बंगाल एसटीफ के अलावा चार थानों की पुलिस ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर मिनी माउजर बनाने के समान जब्त किया है. बताया गया कि जब्त सामानों मै दो मशीन है जो किसी एसआर ट्रेडिंग से खरीदा गयी है. एक लेथ मशीन , ड्रिल मशीन , 15 केवीए का आयशर कंपनी का डीजी जनरेटर और 31 अर्धनिर्मित माउजर के लोहे को तैयार बट के साथ, गोली लोड करने वाले लोहे का 10 पीस पिछला हिस्सा, छह पीस लोहे का टुकड़ा, 31 पीस लोहे की पट्टी सहित एक बाइक बरामद हुई है. इसके अलावा 17 हजार नगद रुपये ,एक मोबाइल जब्त किया गया है.

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    एसपी ने बताया कि दयसुद्दीन अपने घर में मिनी माउजर पिस्टल फैक्ट्री का संचालन करने के साथ सहयोगियों के सहयोग से तैयार पिस्टल बिहार, झारखंड और बंगाल में सप्लाई करता था.जिसकी किमत लाखो में है. गिरफ्तार अपराधियो में दयासुद्दीन के साथ बिहार के मुंगेर के मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सोनू, मोहम्मद शकील, मोहम्मद अफरोज और मुंगेर रामनगर थाना इलाके के सफियाबाद निवासी रूपेश शर्मा शामिल हैं.

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    एसपी ने बताया कि मोहम्मद सोनू, मोहम्मद इमरान के खिलाफ बिहार के खुसरूपुर थाना में पहले से आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है. मोहम्मद सोनू के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का केस इसी थाने में दर्ज है. अफरोज के खिलाफ बांका में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    GIRIDIH NEWS Mini Pistol Factory Reveled Six Arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमियों ने उत्पादों से दिखाई प्रतिभा

    August 17, 2026

    Jamshedpur News: मानगो नगर निगम द्वारा करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाओं को बिना कारण बताए रद कर  देना  पीडब्ल्यूडी कोड (लोक निर्माण संहिता) के प्रासंगिक प्रावधानों के है विपरीत : सरयू राय 

    July 31, 2026

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026
    Recent Post

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026

    Income tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की संख्या रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

    September 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 121.48 अंक टूटा

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group