Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड में लगातार गिर रहा न्यूनतम तापमान, बढ़ रहा अधिकतम पारा, जाने आज कैसा रहेगा मौसम
    Headlines

    झारखंड में लगातार गिर रहा न्यूनतम तापमान, बढ़ रहा अधिकतम पारा, जाने आज कैसा रहेगा मौसम

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची : झारखंड का मौसम बदल रहा है. अधिकतम तापमान बढ़ रहा है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार झारखंड का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेंटीग्रेड जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है. सोमवार (20 जनवरी 2025) की सुबह कोहरा या धुंध के साथ शुरू हुई. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा.

    मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई है. जमशेदपुर में 1 डिग्री, डाल्टेनगंज में 0.6 डिग्री, बोकारो में 1 डिग्री और चाईबासा के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आ गई है. रांची का न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 25.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है.

    जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री घटकर 10.8 डिग्री हो गया है. यहां का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 29.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज का न्यूनतम पारा 0.6 डिग्री घटकर 8 डिग्री रह गया है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    बोकारो का न्यूनतम पारा 1 डिग्री बढ़कर 9.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. बोकारो का अधिकतम पारा 0.4 डिग्री बढ़कर 26.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है. चाईबासा के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आई है. यहां का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है. यहां का उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है.

    न्यूनतम तापमान में आयेगी और गिरावट 

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद 4 दिन के दौरान झारखंड का न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक घट जाएगा. यानी लोगों को और ठंड का अहसास होगा. कनकनी भी बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बढ़ रहा है. राजधानी रांची में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

    रांची की ही तरह जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में भी सुबह में धुंध या कोहरा छाया रह सकता है. बाद में आसमान साफ हो जाने की उम्मीद है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, तो डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know how the weather will be today maximum temperature is rising Minimum temperature is continuously falling in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group