Site icon Lahar Chakra

New Delhi में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले मंत्री बन्ना गुप्ता व दीपिका पांडेय

New Delhi.स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट से कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराया. मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी मौजूद थीं.

इससे पहले दोनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

Exit mobile version