Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»BCCI के नये अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास, चयन समिति में भी हुआ बदलाव
    Headlines

    BCCI के नये अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास, चयन समिति में भी हुआ बदलाव

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    मुंबई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की रविवार को एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वह रोजर बिन्नी की जगह लेंगे. 70 वर्ष की आयु सीमा के कारण रोजर का कार्यकाल समाप्त हुआ है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मन्हास को बधाई दी और कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए यह गर्व का क्षण है. जिले डोडा के लिए यह दिन खास है. पहले किश्तवाड़ की बेटी शीतल विश्व चैंपियन बनीं और अब भद्रवाह के बेटे मिथुन ने यह उपलब्धि हासिल की.”

    नयी कमेटी में उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष रघुराम भट्ट, एपेक्स काउंसिल मेंबर जयदेव शाह, गवर्निंग काउंसिल मेंबर अरुण धूमल और एम. खैरुल जमाल मजूमदार शामिल है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    मिथुन मन्हास पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनके नाम घरेलू क्रिकेट में कई रिकार्ड हैं. 157 प्रथम श्रेणी मैचों में 27 शतक और 49 अर्धशतक के साथ 9714 रन बनाए. मन्हास ने 2007-08 में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. वह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के प्रशासक रहे हैं और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी काम कर चुके हैं.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    BCCI ने चयन समिति में भी बड़े बदलाव किए हैं. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह और स्पिनर प्रज्ञान ओझा को राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया गया है. ये सुब्रतो बनर्जी और एस शरथ की जगह लेंगे. वहीं, पूर्व महिला क्रिकेटर अमिता शर्मा को महिला सीनियर चयन समिति का नया मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है, जो नीतू डेविड की जगह लेंगी. सुलक्षणा नाइक और श्रावंती नायडू को भी महिला चयन समिति में शामिल किया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mithun Manhas becomes the new BCCI president there has been a change in the selection committee as well.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group