Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»कुड़मी रेल रोको आंदोलन में बरही में रेलवे ट्रैक पर लेट गये विधायक, जाम हुआ रेलमार्ग
    Headlines

    कुड़मी रेल रोको आंदोलन में बरही में रेलवे ट्रैक पर लेट गये विधायक, जाम हुआ रेलमार्ग

    News DeskBy News DeskSeptember 20, 2025Updated:September 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Barhi : अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे की मांग को लेकर कुर्मी समाज ने शनिवार को राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन किया. इसी कड़ी में बरही स्टेशन पर बड़ी संख्या में समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए. आंदोलन के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इस आंदोलन को नया बल तब मिला जब मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो खुद आंदोलनकारियों के साथ ट्रैक पर उतर आए. वे अपने समर्थकों के साथ ट्रैक पर लेट गये. विधायक के समर्थन से प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ गया और आंदोलन और भी तेज होता दिखा.

    पुलिस बल की तैनाती, प्रशासन अलर्ट पर
    रेल ट्रैक जाम होने की सूचना पर प्रशासन सक्रिय हो गया. बरही स्टेशन परिसर और आस-पास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    आंदोलनकारियों की मांग और चेतावनी
    कुर्मी समाज के नेताओं का कहना है कि वर्षों से उनकी मांगों को केंद्र सरकार नजरअंदाज कर रही है. वे ST दर्जे को अपने अधिकार से जुड़ा सवाल मानते हैं. आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लेती, विरोध जारी रहेगा.

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    यात्रियों को हो रही परेशानी
    रेल ट्रैक जाम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में फंसे लोग प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news MLA lays down on railway track in Barhi during Kudmi Rail Roko movement railway track blocked झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    September 13, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    September 13, 2026
    Recent Post

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    September 13, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    September 13, 2026

    Tatanagar Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन की ड्रॉपिंग लाइन अब मुफ़्त, पार्किंग शुल्क भी घटा, जानें अब कितना लगेगा चार्ज?

    September 13, 2026

    Jamshedpur: टेल्को क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला, अनजान कॉल आई, ओटीपी शेयर करते ही बैंक खाते से निकल गए 63,200 रुपये

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group