Site icon Lahar Chakra

विधायक मंगल ने 4.96 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, बोले, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र विकास की नई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है

Jamshedpur. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने आज विधायक निधि से स्वीकृत 4 करोड़ 96 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया.शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के कार्यालय में आयोजित किया गया था. विधायक द्वारा पूजा कर सभी योजनाओं का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि विधायक निधि से स्वीकृत करोड़ों रुपए से विभिन्न योजनाओं का आज शिलान्यास किया है. ये योजनाएं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायत और विभिन्न गावों की है. विधायक ने बताया कि आज जुगसलाई विधानसभा में डिग्री कॉलेज का निर्माण हो रहा है, स्टेडियम का निर्माण लगभग पूरा हो चूका है. बोड़ाम और पटमदा के ग्रामीणों के लिए 228 करोड रुपए की लागत से चांडिल डैम से पिने का पानी लाने का कार्य तेजी से चल रहा है. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के शहर से लेकर गांव तक सड़कों का जाल बिछाया गया है। यह सब जनता के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है.

Exit mobile version