
Jamshedpur. बिरसानागर क्षेत्र में 34 लाख से अधिक की छह विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को शिलान्यास किया. वहीं, विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र के हर गली और हर मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, जल निकासी व स्वच्छता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है. विकास कार्यों को लेकर वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही, मंडल क्षेत्र में अन्य आवश्यक कार्यों को भी चिन्हित किया गया है और जल्द ही उन पर भी कार्य आरंभ किया जाएगा.
