
Ranchi. सोमवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर को औद्योगिक शहर घोषित करने के राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम नगर नगर निकाय अधिनियम का उल्लंघन है. महतो ने विपक्षी सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग का आग्रह किया, जिसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ.
इससे पहले झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने सोमवार को विधानसभा में राज्य में ‘बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर हंगामा किया. इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की और विधानसभा अध्यक्ष के आसन के निकट आ गए.
हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही अपराह्ल 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भाजपा विधायक सी.पी. सिंह ने फिर से राज्य में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार से जवाब मांगा.
