Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सभी को समान जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, मानगो क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की अनियमितता पर बोले विधायक सरयू राय, मांगी रिपोर्ट

Jamshedpur. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय में बुधवार को एक अहम बैठक हुई. इसमें मानगो क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की अनियमितता पर लगाम लगाने और सभी इलाकों में न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करने पर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने की. इसमें विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार, अभियंता पवन सिंह, संतोष भगत, पिंटू सिंह, तथा मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार (दूरभाष के माध्यम से) शामिल हुए.

बैठक में यह बात सामने आई कि जोन-6 में पानी की अत्यधिक आपूर्ति हो रही है जबकि जोन-1, 3 और जोन-4 के समता नगर जैसे इलाकों में जल संकट है. पाइपलाइन होने के बावजूद कई जगहों पर पानी नहीं पहुंच रहा. इस असमान आपूर्ति को दूर करने के लिए मानगो पेयजल परियोजना के आरंभिक ड्राइंग और डिजाइन में बदलाव की सहमति बनी. सरयू राय ने उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि पंजीकृत जल उपभोक्ताओं की सूची, राजस्व संग्रह की स्थिति और जल बर्बादी के बारे में विस्तृत रिपोर्ट दें. उन्होंने कहा कि पेयजल की एक-एक बूंद का हिसाब रखा जाएगा.

Exit mobile version