Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»विधायक समर्थकों ने किया औचक निरीक्षण, कदमा में 72 के स्थान पर मिले मात्र 54 सफाईकर्मी
    Headlines

    विधायक समर्थकों ने किया औचक निरीक्षण, कदमा में 72 के स्थान पर मिले मात्र 54 सफाईकर्मी

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • -तय संख्या से कम सफाईकर्मियों के कारण फैल रही है गंदगी
    • -जेएनएसी के सिटी मैनेजर भी कम सफाईकर्मियों पर न दे सके जवाब

    जमशेदपुर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को कहा कि जमशेदपुर/मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत मुख्य सड़कों, नालियों की सफाई करने तथा कचरा उठाने के काम में लम्बे अरसे से कोताही बरती जा रही है. दोनों ही नगरपालिकाओं में इस काम के लिए प्रतिमाह लाखों रूपये खर्च हो रहे हैं, परन्तु सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है. जो ठेकेदार इस काम के लिए नगरपालिकाओं द्वारा बहाल किये गये हैं और इन ठेकेदारों को जितनी संख्या में सफाई कर्मियों को प्रतिदिन रखना है, वे उससे काफी कम संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती क्षेत्र में कर रहे हैं, जबकि इसके लिए ठेकेदार पूरा पैसा ले रहे हैं. मानगो नगर निगम के नगर आयुक्त और जेएनएसी के उप नगर आयुक्त यह सुनिश्चित करें कि उनके विधानसभा क्षेत्र में सभी सड़कों और गलियों की सफाई तत्परता से हो तथा वहां से प्रतिदिन कचरा उठाया जाय.

    यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों को निर्देश दिया है कि वे इस बात कि पूरी छानबीन लगातार करें कि ठेकेदारों को जितनी संख्या में सफाईकर्मी रखना है, उतनी संख्या में सफाईकर्मी क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा नहीं. इस सिलसिले में गुरुवार को जेएनएसी के अंतर्गत कदमा क्षेत्र में सहयोगियों ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया और पाया कि वहां के लिए ठेकेदार द्वारा कुल 72 महिला और पुरूष सफाईकर्मियों को तैनात करने का प्रावधान है, परन्तु औचक निरीक्षण में वहाँ केवल 54 सफाईकर्मी ही पाये गये. इस औचक निरीक्षण में जेएनएसी के सिटी मैनेजर भी साथ थे. वे इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे सके कि क्यों 72 सफाई कर्मियों की जगह केवल 54 सफाईकर्मी ही काम पर आए हैं?

    श्री राय ने कहा कि सफाई व्यवस्था में मानगो नगर निगम प्रतिमाह करीब 30 लाख रूपये खर्च कर रहा है. सफाई कार्य के लिए मानगो नगर निगम में 14 ठेकेदार बहाल हैं और सभी ठेकेदारों को मिलाकर रोजाना 300 सफाईकर्मी क्षेत्र में तैनात होने चाहिए परंतु सफाईकर्मियों की तैनाती कम संख्या में रहने के कारण इस क्षेत्र से गंदगी पसरे रहने और सफाई नहीं होने की सूचनाएँ जनता की ओर से लगातार मिल रही हैं.

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    सरयू राय ने कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों से कहा है कि वे दोनों नगरपालिकाओं के अधिकारियों से जानकारी हासिल करें कि सफाई के लिए उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र को कितने हिस्सों में बांटा है और किस क्षेत्र के लिए कितने सफाईकर्मी किस स्थान पर एकत्र होते हैं और वहां से कहां-कहां भेजे जाते है? इसके अनुसार वे इसका मुआयना करें और इसका औचक निरीक्षण भी करें. नगरपालिका क्षेत्र में जितने सफाईकर्मियों की संख्या निर्धारित है, उतने सफाई कर्मी इस क्षेत्र में काम नहीं कर रहे हैं तो इसका मतलब है अन्य कर्मी कहीं और काम कर रहे हैं या बिना कार्य किए इनके पैसों का भुगतान नगरपालिका से हो रहा है.

    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक ने कहा कि उन्होंने दोनों ही नगरपालिकाओं से ठेकेदारों द्वारा सफाई कार्य में लगाये गये कर्मियों की क्षेत्रवार सूची मांगी है. इससे यह भी पता चलेगा कि जो सफाईकर्मी कार्यरत है, उनके पीएफ और ईएसआई मद में राशि की कटौती होती है अथवा नहीं.

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    MLA supporters conducted a surprise inspection only 54 sanitation workers were found instead of 72 in Kadma
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    April 18, 2026

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    April 18, 2026

    Jharkhand Crime : जनता श्रमिक संघ के सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी को मारी गोली, गंभीर, घटनास्थल से मिले 4 खोखे

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    April 18, 2026

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    April 18, 2026

    Jharkhand Crime : जनता श्रमिक संघ के सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी को मारी गोली, गंभीर, घटनास्थल से मिले 4 खोखे

    April 18, 2026

    Jharkhand Health : झारखंड में 50 बिस्तर तक के अस्पतालों को नियमों में मिल सकती है राहत

    April 18, 2026

    Jamshedpur Electricity : मानगो और सोनारी के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group