Site icon Lahar Chakra

झारखंड में मनरेगा इंजीनियरों को 10 माह से नहीं मिला मानदेय, राज्य सरकार से लगायी गुहार

Ranchi : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि मनरेगा योजना के तहत काम कर रहे सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं को जल्द से जल्द उनका लंबित मानदेय दिया जाए. संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश सोरेन ने इस संबंध में मनरेगा आयुक्त झारखंड को पत्र लिखकर शिकायत की है. उन्होंने कहा कि इंजीनियरों को पिछले 9 से 10 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है.

संघ ने बताया कि बिना वेतन के इंजीनियर ना तो ठीक से क्षेत्र भ्रमण कर पा रहे हैं और ना ही योजनाओं की निगरानी कर पा रहे हैं. यहां तक कि अपने परिवार का खर्च चलाना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है.

कई अभियंताओं ने अपनी परेशानियों को लेकर संघ से संपर्क किया है. जबकि मनरेगा के तहत अभियंताओं के मानदेय भुगतान के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं, फिर भी भुगतान नहीं हो रहा है.

 

Exit mobile version