Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»बिहार में प्रधानमंत्री पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाला मोहम्मद रिजवी गिरफ्तार
Bihar

बिहार में प्रधानमंत्री पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाला मोहम्मद रिजवी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskAugust 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पटना .

बिहार के दरभंगा में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने सिमरी थाना में उसके खिलाफ आवेदन दिया था.

प्रधानमंत्री पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले युवक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी मोहम्मद रिजवी ऊर्फ रजा (20 वर्ष) पिता मोहम्मद के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और गुरुवार देर रात छापेमारी कर मोहम्मद रिजवी को उसके गांव से गिरफ्त में लिया.

यह घटना बिठौली चौक पर कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान घटित हुई थी. इस आपत्तिजनक टिप्पनी पर दरभंगा भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने महागठबंधन के नेता मोहम्मद नौसाद, पिता मोहम्मद अरशद , गांव देवरा बंदौली थाना जाले के विरुद्ध सिमरी थाना में आवेदन दिया था.

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था. यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के बाद की गई, जो इंडिया ब्लॉक रैली से संबंधित था, जिसमें प्रधानमंत्री और उनकी मृत माँ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं.

पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की मंशा और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे उनकी कोई भी राजनीतिक संबद्धता हो.

इस घटना ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल को जन्म दे दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत माँ के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल अनुचित हैं, बल्कि राजनीतिक मर्यादा को भी ठेस पहुंचाती हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कथित अपमानजनक टिप्पणी वाले वायरल वीडियो की कड़ी निंदा की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी का इस टिप्पणी से कोई संबंध नहीं है, क्योंकि उनकी मतदाता अधिकार यात्रा उस समय आगे बढ़ चुकी थी. पायलट ने कहा कि सभ्य और सौम्य राजनीति में ऐसी भाषा का कोई स्थान नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, महात्मा गांधी की विचारधारा वाली पार्टी ऐसी टिप्पणियों का कभी समर्थन नहीं करती और न ही भविष्य में करेगी.

आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल होने पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है. सिन्हा ने कहा कि यदि राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें बिहार की पवित्र भूमि को तुरंत छोड़ देना चाहिए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group