Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»पूर्वी चंपारण के सिमरन कांड का मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम अख्तर नौ वर्षो बाद गिरफ्तार
    Bihar

    पूर्वी चंपारण के सिमरन कांड का मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम अख्तर नौ वर्षो बाद गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पूर्वी चंपारण. बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में हैवानियत व क्रुरता की हद पार करने वाला चर्चित सिमरन कांड में नौ वर्षो से फरार मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम अख्तर की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

    पुलिस ने शमीम को नाटकीय अंदाज में भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से गिरफ्तार किया है. वर्षों से फरार शातिर शमीम नेपाल भागने के फिराक में था. पूर्वी चंपारण जिले के फेनहरा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर का रहने वाला शमीम पूर्व में चोरी की गाड़ी की खरीदगी व कबाड़ का काम के साथ छोटी मोटी वारदात को अंजाम देता था. लेकिन वर्ष 2015 में उसका ऐसा चेहरा सामने आया कि जिला समेत पूरे राज्य के लोग सिहर उठे थे. जिसका खुलासा सीतामढ़ी रसुलपुर डुमरा की रहने वाली नाबालिग सिमरन(काल्पनिक नाम )की लड़की की ढाका के आजाद चौक के पास एक घर से बरामदगी के बाद हुआ. तबसे शमीम फरार चल रहा था.

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    दरअसल सिमरन के पिता किसी मामले में सीतामढ़ी जेल में बंद थे. जहां शमीम भी बंद था. पति का खाना जेल गेट ले जाने के क्रम में सिमरन की मां से शमीम की पहचान बढ़ी. इस दौरान शमीम जेल से बाहर आया और उसके पति को निकालने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया. फिर सिमरन के साथ उसकी मां को लेकर ढ़ाका लाया और उसे कैद कर गलत धंधा कराने लगा. इसी बीच सिमरन की मां की संदिग्धवस्था में मौत हो गई. जिसके बाद शमीम नाबालिग सिमरन को नशा की सुई देकर उसके साथ बलात्कार करने लगा. वर्ष 2015 में पुलिस चोरी की गाड़ी की तलाश में शमीम अख्तर के आजाद चौक स्थित उसके घर पहुंची तो घर में ताला लगा था और शमीम अख्तर फरार था.

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    जांच के बाद पुलिस जब शमीम अख्तर के घर से लौटने को हुई तो उसकी खिड़की से एक लड़की आवाज लगाती मिली. उसके बाद पुलिस ने घर का ताला तोड़कर बाहर निकाला और उससे पूछताछ की तो शमीम अख्तर का क्रूर और वहशी चेहरा सामने आया. सिमरन ने अपने बयान में बताया कि उसके माता और पिता की हत्या शमीम अख्तर ने ही किया है और उसे नशे की सुई देकर उसके साथ बलात्कार करता था. उस वक्त पुलिस ने शमीम के घर से नशे की सुई समेत कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया था. जिससे यह साफ हुआ कि शमीम सेक्स रैकेट भी चलाता था. इसके बाद पुलिस शमीम के सहयोगी ढाका के शीतलपट्टी के राजू मियां और करमोहना कुंडवा चैनपुर के मोहम्मद इसरार जेल भेजा. लेकिन कुख्यात शमीम फरार पुलिस चल रहा था. फिलहाल मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात द्धारा गठित टीम ने शमीम को गिरफ्तार कर लिया है. जो एक बड़ी उपलब्धि है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mohammad Shamim Akhtar the main accused in the Simran case of East Champaran was arrested after nine years
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्णिमा साहू ने जलजमाव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    July 19, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात पुलिस अधीक्षक ने किया औचक रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    July 12, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर में सेटिंग ना होने पर ही अवैध बहुमंजिला इमारत होते हैं सील? बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्माण में सिटी मैनेजर सौरभ की भूमिका संदिग्ध!

    July 10, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: सोनम वांगचुक के समर्थन में साकची में AIDSO-AIMSS का प्रदर्शन, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर उठाई मांगें

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज NSS का रक्तदान शिविर, युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group